करनाल। कोरोना से रविवार को एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया। इससे जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी 553 पर पहुंच गया है। वहीं राहत की बात यह है कि जिले में अब एक भी कोरोना का सक्रिय केस नहीं है। रविवार को आई सैंपलों की रिपोर्ट में भी कोई नया केस सामने नहीं आया। जिले में अब तक 552670 लोगों के सैंपल लिए गए। जिनमें से 40034 पॉजिटिव केस सामने आए थे। 39481 मरीज ठीक होकर घर चले गए। पिछले 24 घंटे में 1016 सैंपल लिए गए। ब्यूरो