करनाल। पुंडरक गांव के समीप एक गोलगप्पे बेचने वाले की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह भिजवा दिया है। राहगीरों ने बताया कि यह व्यक्ति अक्सर गांव में गोलगप्पे बेचने आता था। आज भी वह गांव में आया था और बच्चों ने थोड़ी देर पहले ही इस व्यक्ति से गोल गप्पे खाए थे। यह अचानक सड़क पर गिर गया था। संवाद