करनाल। घोघड़ीपुर फ्लाईओवर के समीप एक साइकिल सवार मजदूर को सोमवार रात करीब 10 बजे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजन रामजनम ने बताया कि बिहार के पटना जिला निवासी गांव मालपुर निवासी 27 साल के राजनंदन मातव कई महीनों से शिव कॉलोनी में अपने परिवार के साथ किराए पर रहते थे। सोमवार रात को वह सब्जी मंडी में समान लेने के लिए साइकिल पर गए थे। जब वहां से वापस लौटे तो घोघड़ीपुर फ्लाईओवर के समीप चौक पर एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई