फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की शादी से एक दिन पहले फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। भाई की शादी से एक दिन पहले जिला जेल के सामने कॉलोनी में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। रामनगर थाना के जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि गांव बजीदा रोडान निवासी 30 वर्षीय सुरेंद्र जिला जेल के पास स्थित कालोनी में रहता था, जहां उसने बैटरी रिपेयर आदि की दुकान की थी। वहां उसने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को ही सुरेंद्र के भाई की शादी होनी है और पूरा परिवार इसकी तैयारियों में जुटा था। सुरेंद्र भी परिवार के साथ मिलकर तैयारी में लगा था कि अचानक उसने यह कदम उठा लिया। सुरेंद्र शादीशुदा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें