फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खेत में सो रहे व्यक्ति पर जानलेवा हमला

Tue, 07 Nov 2023 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। गांव अरड़ाना में खेत में साे रहे व्यक्ति पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी 50 हजार रुपये छीनकर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


धर्मबीर निवासी गांव मुआना सफीदाें जिला जींद ने पुलिस काे दी शिकायत में बताया कि उसकी अरडाना में जमीन है। इसमें लगे धान की कटाई मजदूर कर रहे हैं। रात काे लगभग 12 बजे वह अनाज मंडी सफीदों से अरडाना आ गया व अपने खेत में धान के पास सो रहा था। इसी दाैरान आरोपी नंद लाल व दाे अन्य व्यक्ति आए और उसके साथ मारपीट करने लगे।
तीनों शराब के नशे में थे और बीयर की बोतल से उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। बीयर की बोतल उसकी आंख पर लगी। दाेबारा से आरोपियों ने बाेतल काे फाेड़कर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। वह मुश्किल से अपनी जान बचाकर वहां से भागा।
विज्ञापन

उसके पास मजदूरों को देने के लिए रखे 50 हजार रुपए भी आरोपी छीनकर ले गए। सुबह इस विषय में जब पंचायत हुई ताे आरोपियों ने उसका माेबाइल फाेन ताे दे दिया। उसके पैसे वापस नहीं दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें