फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गुरुद्वारा के पास मिला युवक का शव, हत्या का संदेह

विज्ञापन
विज्ञापन
- शरीर पर मिले जलने के निशान, पु़लिस कर रही जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निगदू। होली के दिन गुरुद्वारा के पास युवक कर्म सिंह का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और कर्म सिंह को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही निगदू पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए करनाल ले जाया गया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार निगदू निवासी कर्म सिंह सोमवार को होली के दिन घर से किसी काम से गया था। वह शाम चार बजे तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। तभी निगदू गुरुद्वारा के पिछले गेट के बाहर कर्म सिंह पड़ा मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि कर्म सिंह के शरीर पर जलने के निशान हैं। उसकी हत्या की गई। फिलहाल पुलिस कर्म सिंह की मौत का कोई कारण नहीं पता कर पाई है। कर्म सिंह मजदूरी करता था। मंगलवार को पुलिस सीसीटीवी खंगालती नजर आई।
विज्ञापन

कर्म सिंह संदिग्ध हालात में मृत पड़ा मिला। जिसकी जांच जारी है। परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
रमेश चंद, थाना प्रभारी, निगदू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें