फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लापता युवक का मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मूनक। रेरकलां से तीन दिन पहले घर से लापता हुए युवक का शव बुधवार को गगसीना के पास मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और शव की पहचान कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पानीपत के रेरकलां निवासी बीरू नाथ कूड़ा बीनने का काम करता था। वह करीब तीन दिन पहले घर से काम के लिए निकला था मगर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने युवक की काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बाद में परिजनों ने मामला दर्ज कराया। बुधवार को लोगों ने गगसीना के पास युवक का शव देखा। परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या की गई है। मूनक थाना के एसआई सुरेंद्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव की शिनाख्त कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें