फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फंदे से लटका मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। गोंदर गांव के स्टेडियम में एक मजदूर का शव फंदे से लटका मिला। स्टेडियम में खेल रहे बच्चों ने शव को लटके हुए देखा और अधिकारियों को जानकारी दी। मौके पहुंची पुलिस मामले की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गोंदर गांव निवासी 38 वर्षीय महेंद्र मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। मंगलवार को खेल स्टेडियम के एक कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस मजदूर द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका जता रही है। परिजनों से मौत का कारण पूछा गया, मगर कुछ बताने से इंकार कर दिया। आईओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गोंदर के स्टेडियम में व्यक्ति का रस्सी पर लटका हुआ शव बरामद किया गया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। 174 की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें