फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: रात को खेत में पानी देने गया किसान, सुबह मिला शव, शरीर पर मिले गहरे घाव, जानवर के हमले की आशंका

Sat, 01 Jul 2023 09:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, इंद्री, करनाल (हरियाणा)

सार

किसान रात को खेत में पानी देने गया था। एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होगा। अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी जानवर के हमले से किसान की मौत हुई है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल के इंद्री क्षेत्र के जपती छपरा गांव में शुक्रवार की रात को खेत में पानी देने गए किसान का शनिवार की सुबह शव मिला, जिस पर कई गहरे घाव हैं। पुलिस के अनुसार शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी जानवर के हमले से किसान की मौत हुई है। ग्रामीण यह जानवर तेंदुआ होने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगी। पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन


जपती छपरा गांव निवासी अशरफ रजा (55) शुक्रवार रात घर से खेतों में पानी देने के लिए गया था मगर सुबह तक भी घर नहीं लौटा। इससे परिजनों की चिंता बढ़ गई। वे उसे देखने गए तो जीरी के खेत में उसका शव पड़ा मिला। शव देखकर ग्रामीणों को किसी जानवर द्वारा हमला करने का शक हुआ।
विज्ञापन

जानवर के हमले की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर बताया कि मृतक के शरीर पर गहरे घाव हैं, यह किसी जानवर के हमले के निशान भी हो सकते हैं।

ग्रामीण बोले- यमुना से लगे खेतों में जंगली जानवर आते हैं, तेंदुआ भी देखा गया था
ग्रामीणों ने बताया कि यमुना से लगे खेतों में जंगली जानवर घूमते रहते हैं। वहां तेंदुआ भी देखा जा चुका है। ऐसे में लोगों को शक है कि तेंदुए ने किसान पर हमला किया हो। एफएसएल की टीम ने मौके से कुछ नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के शरीर पर कई घाव बने हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। किसान की मौत जानवर के हमले या फिर किसी और कारण से हुई है। इसकी जांच की जा रही है। - कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी, इंद्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें