पानीपत। पानीपत-रोहतक रेल लाइन पर शुक्रवार दोपहर बाद एक युवक का शव मिला है। युवक की उम्र 42 साल बताई जा रही है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
जीआरपी प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि पानीपत-रोहतक रेल लाइन पर शुक्रवार को दोपहर बाद एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर होने की सूचना मिली। टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।