फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नहर से मिले किशोर-किशोरी के शव, परिजनों का हंगामा

Sat, 16 Sep 2023 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। दो नाबालिगों के नहर में कूदने की आशंका आखिरकार सच साबित हुई। दोनों की शव गोताखोरों ने शुक्रवार को पश्चिमी यमुना नहर से बरामद किए हैं। इस दौरान किशोर के परिजनों ने हंगामा भी किया। किशोर के परिजनों ने शव पर मिले चोटों के निशान देखकर हत्या के आरोप लगाते हुए हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। मामले की नजाकत को देखते हुए डीएसपी सुभाष मौके पर पहुंचे ओर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर मामले को शांत करवाया।
गौरतलब है कि 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाला किशोर बीते बुधवार की रात करीब आठ बजे अपने घर से बिना बताए निकल गया था। जिसके बाद उसकी मोटरसाइकिल व फोन पश्चिमी यमुना नहर पर धनौरा के पास मिले थे। किशोर के फोन के साथ ही उसकी सहपाठी किशोरी का फोन भी पुलिस को मिला था। आशंका जताई जा रही थी कि दोनों नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह किशोर का शव मिलने से मामले में नया मोड़ आ गया। किशोर के मृत शरीर पर मिले चोटों के निशान देखकर परिजनों ने किशोरी के परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाते हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद किशोरी का शव भी बरामद होने की भी सूचना मिल गई। जिसके बाद डीएसपी सुभाषचंद्र ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम के माध्यम से साक्ष्य जुटाए ओर परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मृतक किशोर के परिजनों का कहना है कि किशोर व किशोरी दोनों एक कक्षा में पढ़ते थे। बताया जा रहा है कि दोनों में दोस्ती थी। दोनों एक साथ ही लापता हुए थे। किशोर के परिजनों ने छात्रा के परिवार वालों पर हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया है।
किशोर के पिता का कहना है कि बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे उनके पास फोन आया था कि उनकी मोटरसाइकिल नहर के पास खड़ी है। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घटनास्थल पर किशोर की सहपाठी छात्रा के परिजन पहले से ही मौजूद थे। जिन्होंने बताया कि उनकी बेटी भी रात आठ बजे के बाद से घर से गायब है। इसके बाद मोटरसाइकिल से दो फोन बरामद हुए जिनमें से एक फोन छात्रा का था। इसके बाद हमने दोनों छात्रों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई
विज्ञापन



दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। परिजनों को समझा दिया गया है। - सुभाषचंद्र, डीएसपी, इंद्री।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें