लघु सचिवालय में डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा का स्वागत करती सीटीएम मोनिका शर्मा। सूचना विगाग
करनाल। नवनियुक्त उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। एडीसी डॉ. राहुल रईया, सीटीएम मोनिका शर्मा व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया और पुलिस विभाग ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। वर्ष 2019 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने करनाल में डीसी के पद को ग्रहण किया है। वे अब तक रोहतक में नगर निगम आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। ब्यूरो