फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आईसीएसई में भी बेटियों ने लहराया परचम

विज्ञापन
.वंशिका।
विज्ञापन
सब हेड : 10वीं में कनिका और 12वीं में वंशिका ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में रहे अव्व्ल
विज्ञापन


86 प्रतिशत विद्यार्थियों ने पाए 70 फीसदी से अधिक अंक
50 प्रतिशत विद्यार्थियों को मिले 80 फीसदी से अधिक अंक
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। आईसीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। 10वीं में कनिका ने 96 प्रतिशत और 12वीं में वंशिका ने भी 96 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टाॅप किया। परीक्षा परिणाम अव्वल रहने पर जहां विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे वहीं, स्कूल में स्टाफ ने भी जश्न मनाकर मिठाइयां बांटी। आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा में 10वीं में कुल 117 और 12वीं में 70 विद्यार्थी शामिल हुए थे। सभी विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। 86 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत और 50 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। जिले का नाम रोशन करने वाली 10वीं की कनिका और 12वीं की वंशिका को स्कूल प्रबंधन ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिले में आईसीएसई बोर्ड का एक स्कूल है।
इन विद्यार्थियों ने नाम किया रोशन
जिले में आईसीएसई बोर्ड का एकमात्र आदर्श स्कूल हैं। निदेशक मनसिमर सिंह और संयुक्त निदेशक एना ने बताया कि 10वीं में अन्य विद्यार्थी प्रियांशु, अर्पणदीप, तेजस व अक्षित ने 93 प्रतिशत और गुरसेवक ने 92.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 12वीं में खुशी ने 92 और लक्ष्य ने 91.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन


इंजीनियर बनने का सपना : कनिका
जिले की टॉपर 10वीं कक्षा की छात्रा कनिका के पिता दर्शन सिंह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। माता कलावती गृहिणी हैं। बड़ा भाई कर्ण सिंह 12वीं कक्षा में कॉमर्स का छात्र है। कनिका ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। उसने बताया कि अब वह 11वीं कक्षा में नॉन मेडिकल लेगी। साथ ही जेईई का एंट्रेस क्लीयर कर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करेंगी। उसके माता-पिता का उसे इंजीनियर बनाने का सपना है। जिसे वह पूरा करेगी।
विज्ञापन

आईएएस बनने की तमन्ना : वंशिका
जिले की टॉपर 12वीं कक्षा की छात्रा व जुंडला गेट निवासी वंशिका के पिता अनंत राम प्राइवेट नौकरी करते हैं। माता मंजीत गृहिणी हैं। वह चार बहन-भाइयों में सबसे बड़ी हैं। वंशिका ने कला संकाय से 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वंशिका ने बताया कि वह आईएएस सृष्टी जैन से प्रभावित हैं। वह आईएएस बनकर स्लम एरिया के बच्चों के लिए काम करने करना चाहती है। उसने पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी पूरा समय दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें