फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बेटी ने मां को जान से मारने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
- घर से दो लाख रुपये और गहने लेकर गायब
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। इंद्री के एक गांव में बेटी ने मां को ही जान से मारने की धमकी दे दी और घर में रखे दो लाख रुपये व गहने लेकर चली गई। मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। शिकायत में मां ने बताया कि उसकी बेटी एक लड़के से फोन पर बात करती है जो कि पंजाब का रहने वाला है। उसने जब बेटी को उस लड़के से बात करने से रोका तो बेटी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

अगले दिन सुबह उसकी बेटी घर पर नहीं थी। उसने हर जगह उसकी तलाश की लेकिन नहीं मिली। वह घर में रखे दो लाख रुपये व गहने भी ले गई है। यह रुपये व गहने उसने बेटी की शादी के लिए रखे थे। उसने बेटी से अपनी जान का खतरा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें