फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1098 डायल कर बोली छात्रा, मैम.. हमें बचा लो! पापा सभी बहनों को बेचना चाहते हैं

Sat, 25 Jan 2020 04:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो केदार शर्मा, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

पापा माफ करना... मैं मजबूर हूं, आपकी निर्वस्त्र होने की बेशर्मी हमसे देखी नहीं जाती.. ये उस लाडली की आत्मा की आवाज है जो जिसके लाड से पली है, अब उसी से उसे खतरा है। रोज वही बात, गाली, ना मां देखी जाती ना बहन। अब तो मौसी भी...। वीरवार शाम को हद हो गई। जो महज 13 वर्षीय आठवीं कक्षा की छात्रा से देखी नहीं गई। खुद के संभालते हुए मन ही मन संरक्षक माने जाने वाले पापा शब्द से माफी मांगी और चुपचाप पिता के मोबाइल से ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 डायल कर दिया।

विज्ञापन


बोली, मैम.. हमें बचा लो, पापा सभी बहनों को बेचना चाहते हैं। बच्ची के फोन पर तुरंत एक्शन लेते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन कोर्डिनेटर कविता तरावड़ी थाना में पहुंची और पुलिस को साथ लेकर शिकायतकर्ता के घर पर पहुंची। बच्ची की सुनवाई करने और शिकायत लेकर बेरहम पिता के खिलाफ केस दर्ज किया। तरावड़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सचिन ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पिता की बेशर्मी की कहानी बच्ची की जुबानी..
अमर उजाला से बच्ची ने बातचीत में बताया कि सर, मैं आठवीं कक्षा की छात्रा हूं। मेरे पापा की बेशर्मी वाली हरकतें अब हदें पार गई हैं। करीब छह बजे शराब पीकर पहुंचे। आते ही मम्मी से गाली-गलौच करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। जब हम बहनों ने रोकना चाहा तो अपने कपड़े उतार दिए और हमें भी गंदी गालियां (जिन्हें बताना और बड़ी बेशर्मी होगी) देते हुए बेचने की धमकी देने लगे। मेरी मौसी (विधवा) को भी गंदी गालियां दी। मैंने फिर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मम्मी कमाती है, शराब पीकर उड़ाता है पिता

छात्रा ने बताया कि शुरू में पिता आटो चलाकर परिवार चलाते थे। उनका कोई भाई नहीं है। सिर्फ चार बहनें हैं। पिछले तीन साल से पिता ने आटो चलाने का काम छोड़ दिया। बिना कोई काम किए ही शराब पीते रहते हैं। घर को चलाने के लिए मम्मी एक महिला टीचर के घर पर खाना बनाती है, जिससे मेरी पढ़ाई और घर का खर्च चलता है। अब पिता की ओर से मम्मी के चरित्र पर लांछन लगाए जाते हैं और मारपीट करते हैं।

हालात : दो बहनों ने छोड़ी पढ़ाई
13 वर्षीय छात्रा ने बताया कि उसकी मम्मी की कमाई के अलावा घर पर आय का साधन नहीं है। इसी कारण से उससे बड़ी 15 वर्षीय बहन ने आठवीं पास करके और उससे बड़ी 17 वर्षीय बहन ने आठवीं की पढ़ाई बीच सत्र में छोड़ दी थी। अब हालात ऐसे हैं कि मुझे भी आठवीं के बाद मजबूरन पढ़ाई छोड़नी पड़ सकती है।

शिकायत पर किया केस दर्ज
तरावड़ी थाना के एएसआई बलबीर ने बताया कि पुलिस को 13 वर्षीय बच्ची ने शिकायत में उसके पिता पर दारू पीकर जुल्म करने का आरोप लगाया। बताया कि वे उन पर टिकट लगाकर बेचने की धमकी देता है। उसकी मां बाहर काम करने जाती है तो उस पर गलत इल्जाम लगाता है। उन्हें बेचने की बात करता है। उनके सामने कपड़े उतराता है। विधवा मौसी को भी गलत कहता है। शिकायत के आधार पर बच्ची के पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है।

चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर कार्रवाई के लिए हमारी टीम 24 घंटे तत्पर हैं। एक घंटे में कार्रवाई होती है। इस बेटी को भी न्याय मिलेगा। बच्चों की सुरक्षा के मामले में कोई भी हमें हमारे हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कॉल कर जानकारी दे सकता है।-विश्वास मलिक, जिला बाल कल्याण अधिकारी, करनाल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें