करनाल। जिले में इस वर्ष डी-प्लान यानी विकास योजना के तहत 23.75 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसे लेकर स्वीकृति मिल चुकी है। अब विभिन्न विभागों के अधिकारी इसके तहत होने वाले छोटे-छोटे विकास कार्यों की योजना बनाएंगे। लोक निर्माण एवं जन-स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने सोमवार को जिला परिषद के सभागार में जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक ली। उन्होंने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इस राशि को स्वीकृति दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डी-प्लान का रुपया लैप्स न होने दें। ब्यूरो