करनाल। जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपिंद्र लाठर भुप्पी ने कहा कि वाणिज्यिक गैस सिलिंडर के दामों में बढ़ोतरी सरकार के जन विरोधी होने का प्रमाण है। सरकार ने बार-बार यह भी कहा था कि गैस सिलिंडरों की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। अब पश्चिम बंगाल व अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव की वोटिंग समाप्त होते ही कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम 993 रुपये और पांच किलो वाले सिलेंडर के दाम 261 रुपये से ज्यादा बढ़ा दिए गए। कांग्रेस इस निर्णय का विरोध करती है और मांग करती है कि सिलिंडरों के दाम वापस सामान्य किए जाएं। ब्यूरो