करनाल। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि रसोई गैस सिलिंडर के दाम 60 रुपये बढ़ाकर सरकार ने आम जनता की जेब पर डाका डालने का काम किया है। सरकार ने महंगाई का चाबुक चलाया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दावा किया था कि पेट्रोल और गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए जाएंगे। मंत्री का दावा गलत निकला और देश की जनता को एक बार फिर महंगाई की मार झेलनी पड़ी है। सुरेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को अमेरिका के सामने झुकाने का काम किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के आगे पीएम मोदी नतमस्तक हो गए हैं। संवाद