करनाल। कुंजपुरा रोड पर एक कार चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में शक्तिपुरम कुंजपुरा रोड निवासी राजीव कुमार ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। 21 जनवरी की शाम को उसके पिता मेहर सिंह साइकिल पर सवार होकर आईटीआई चौक पर किसी काम से गए थे। जब वे वापस आ रहे थे तो एक कार चालक ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता को गंभीर चोट लग गई। उन्हें कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया जहां इलाज के दौरान उसके पिता ने दम तोड़ दिया। संवाद