करनाल। जीटी रोड पर एक साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में कसतल टिहरी उत्तराखंड निवासी रोशन लाल ने बताया कि उसका भाई प्यारे लाल उचानी गांव में किराए के मकान में रहता था और पंजाबी ढाबे पर वेटर का काम करता था। वह पिरामिड होटल के समीप सर्विस लाइन पर साइकिल पर सवार होकर घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान चंडीगढ़ की तरफ से अज्ञात वाहन आया जिसने उसके भाई को टक्कर मार दी। जिससे उसके भाई की मौत हो गई। संवाद