फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पोस्टर मेकिंग के जरिए सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया

Sun, 28 Sep 2025 07:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। दयाल सिंह कॉलेज में शनिवार को ललित कला, चित्रकला व कार्टूनिंग समिति ने प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग, रंगोली, क्ले मॉडलिंग, कोलाज और कार्टूनिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पोस्टर मेकिंग और कोलाज प्रतियोगिता में सांस्कृतिक विविधता विषय रखा गया। इसमें छात्रों ने सांस्कृतिक विरासत, भाषाओं, संगीत और वैश्विक एकता विषय पर पोस्टर बनाएं। रंगोली और क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में भारत के त्योहार का विषय रखा गया, जिसमें देशभर में मनाए जाने वाले सभी त्योहारों को रंगोली के माध्यम से दर्शाया। कार्टूनिंग प्रतियोगिता में जल बचाओ विषय रखा गया। कार्यक्रम में डाॅ. रेणु तंवर, डाॅ. उषा रानी, डाॅ. बलबीर सिंह, ललित कला प्रभारी डाॅ. ज्योत्सना ग्रेवाल और डाॅ. अदिति श्रेया बाली सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें