133....विजेता बच्चों को पुरस्कृत करते खंड शिक्षा अधिकारी। संस्थान
असंध। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। कक्षा पांचवीं से आठवीं और नौवीं से बारहवीं वर्ग में विद्यार्थियों ने नाटक समूह, लोक नृत्य समूह, रागिनी और एकल नृत्य की प्रस्तुति दीं। मुख्यातिथि खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों को कला, इतिहास, रीति-रिवाज, सामाजिक मूल्यों का ज्ञान होने के साथ-साथ सांस्कृतिक व विभिन्न संस्कृतियों के बारे में समझ विकसित होती है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अजमेर सिंधु, संस्कृत अध्यापक नंद किशोर, महीपाल दूहन, पवन जिंदल, रीना वर्मा, सुमन देवी, शीशनपाल व अन्य मौजूद रहे। संवाद