फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटेट : तथ्यात्मक ज्ञान और वैचारिक समझ वाले पूछे जाएंगे प्रश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नई शिक्षा नीति के तहत सीबीएसई की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) के प्रारूप में भी बदलाव किया गया है। अब परीक्षा में नीति के मुताबिक तथ्यात्मक ज्ञान और अधिक वैचारिक समझ वाले प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा गत वर्ष की तरह ऑनलाइन माध्यम से ही होगी। सीटेट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक युवा परीक्षा के लिए 24 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं दिसंबर से जनवरी 2023 के मध्य परीक्षा होना भी संभावित है।
सीटेट 2022 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि उन्हें अपने मनपसंद शहर में परीक्षा केंद्र पाने के लिए जल्द आवेदन करना होगा। सीबीएसई द्वारा जारी किए नोटिस के अनुसार, परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को केंद्र का आवंटन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। अगर किसी परीक्षा के शहर के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या तय सीमा से ज्यादा हो जाती है, तो अभ्यर्थी वो परीक्षा का शहर नहीं चुन सकेंगे। ऐसे में जो अभ्यर्थी अपने नजदीकी शहर में परीक्षा देना चाहते हैं तो जल्द से जल्द आवेदन करें।
विज्ञापन

अब ऑफलाइन माध्यम में नहीं होती परीक्षा
बोर्ड की ओर से परीक्षा के आयोजन का तरीका भी गत वर्ष बदला गया था। ऐसे में पिछले साल से ऑफलाइन माध्यम में परीक्षा होना बंद हो गया है। गत वर्ष की तरह इस बार भी परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से ही होगी। शिक्षकों के अनुसार, सीबीएसई ने सीटेट में पूछे जाने वाले प्रश्नों के पैटर्न में भी नई शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए बदला है। परीक्षा के हर पेपर में 150 प्रश्न पूछे जाते हैं और हर प्रश्न पर सही होने पर एक नंबर मिलते हैं।
विज्ञापन

आवेदन के साथ देना होगा 1200 रुपये तक शुल्क
सीटीईटी परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी देना होगा। दोनों पेपर के लिए शुल्क अलग-अलग हैं। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 1000 रुपये का शुल्क देना होगा, वहीं दोनों पेपर के लिए 1200 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए मात्र 500 रुपये देना होगा। वहीं उन्हें दोनों पेपर के लिए 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें