फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: असंध चीनी मिल का पेराई सत्र 8 से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
असंध/करनाल। असंध चीनी मिल के महाप्रबंधक सिद्धार्थ दहिया ने बताया कि मिल का 18वां गन्ने का पेराई सत्र 2025-26, 8 दिसंबर को शुरू किया जाएगा। सत्र का शुभारंभ हरियाणा के सहकारिता, कारागार, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा करेंगे। इस अवसर पर असंध विधानसभा क्षेत्र के विधायक योगेंद्र राणा और हैफेड के प्रबंध निदेशक मुकुल कुमार उपस्थित रहेंगे। महाप्रबंधक ने बताया कि मिल ने पिराई सत्र की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने बताया कि इस सत्र में पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रिकवरी और उत्पादन हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें