फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नैना देवी मंदिर में उमड़ रही भक्तों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग। गांव डाचर के दक्षेश्वर तीर्थ स्थित माता नैना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। यह भीड़ अश्विनी शुक्ल पक्ष की चौदस तक जारी रहेगी। मंदिर के महंत राहुल गिरी ने बताया कि शनिवार को माता के जागरण का आयोजन किया जाएगा। रविवार को अश्विनी शुक्ल पक्ष की चौदस पर मेला और भंडारे का आयोजन होगा। इस दौरान श्रद्धालु हवन में आहुति डालने के लिए पहुंचेंगे। वे अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करेंगे। महंत राहुल गिरी ने कहा कि सच्चे मन और श्रद्धा से आने वाले भक्तों की माता नैना देवी हर मनोकामना पूरी करती हैं। मां की कृपा से भक्त के जीवन के सभी दुख, भय और बाधाएं दूर होती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें