फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: माता की पूजा के लिए मंदिरों में उमड़ी भीड़

Sun, 22 Mar 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
काली माता मंदिर में मां काली की महिमा का गुणगान करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
करनाल। शहर में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा के लिए सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने माता की पूजा की और माता को फल, फूल व दूध से बनी मिठाई का भोग लगाकर मनोकामना मांगी। श्री सनातन धर्म मंदिर सभा रामनगर की ओर से मंदिर को सुंदर लाइटों से सजाया गया। शनिवार सुबह से ही श्रद्धालु कर्ण ताल के नजदीक स्थित काली माता मंदिर में मां के दर्शन करने उन्हें शृंगार का सामान और चुनरी भेंट करने के लिए पहुंचे। साथ ही, श्रद्धालु मां काली के भजनों पर नाचते नजर आए। रविवार को मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा की जाएगी। इन्हें अष्टभुजाधारी देवी भी कहा जाता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें