फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गुमथला व नगली घाट के समीप फसलें हुईं जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
हथिनी कुंड बैराज से मंगलवार की सुबह जब यमुना नदी में भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया तो जठलाना-गुमथला क्षेत्र में पानी-पानी हो गया। पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह, विनोद, हरनाम सिंह व सोनू ने बताया कि फसलें डूबने के कारण उनकी चिंताए बढ़ गई हैं। हर तरफ यमुना नदी का पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। सब्जी की फसल तो पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है जबकि धान व गन्ने की फसलें भी बर्बादी की कगार पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि 2019 के बाद तीन साल बाद यमुना नदी अपने इस रौद्र रूप में आई है। जिससे भारी नुकसान होने का अनुमान है। इतना ही नहीं इस बार किनारों पर कटाव भी अधिक होने की संभावना है क्योंकि कई जगहों पर अवैध खनन माफिया ने किनारों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। जिससे कटाव अधिक होने की संभावना है। इसी चिंता में किसान सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें