फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: करनाल में बदमाशों ने घर पर चलाई गोली, बेडरूम की दीवार तक पहुंची गोली

Sat, 02 Nov 2024 12:10 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

पीड़ित रंजन ठाकुर ने बताया कि रात करीब दस बजे जब वह अपने बच्चों के साथ कमरे में था, तभी अचानक एक गोली दरवाजों को पार करते हुए कमरे की दीवार पर लगी। सौभाग्य से, गोली किसी को नहीं लगी।
विज्ञापन
गोली को देखते हुए - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल की विकास कॉलोनी में शुक्रवार रात को बदमाशों ने एक घर पर गोली चलाकर दहशत फैलाने का प्रयास किया। गोली घर के तीन दरवाजों को चीरते हुए बेडरूम की दीवार तक जा पहुंची, जहां परिवार के सदस्य मौजूद थे। इस वारदात के बाद परिवार में भय का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित रंजन ठाकुर ने बताया कि रात करीब दस बजे जब वह अपने बच्चों के साथ कमरे में था, तभी अचानक एक गोली दरवाजों को पार करते हुए कमरे की दीवार पर लगी। सौभाग्य से, गोली किसी को नहीं लगी। रंजन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद डीएसपी, सीआईए और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। रंजन का कहना है कि उसकी किसी के साथ कोई रंजिश या झगड़ा नहीं है, इसलिए उसे नहीं पता कि यह गोली किसने और क्यों चलाई।

थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें