फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर टकराईं दो दर्जन गाड़ियां, 12 घायल, चौटाला की गाड़ी भी हुई क्षतिग्रस्त

Sat, 10 Dec 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल
विज्ञापन
राोड़
विज्ञापन
नीलोखेड़ी/घरौंडा। घने कोहरे की वजह से गांव समानाबाहू और रायपुर के बीच में एक दर्जन गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। इससे 6 लोग घायल हो गए। इन गाड़ियों में इनेलो नेता अभय चौटाला की फॉर्च्यूनर भी शामिल थीं, हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं लगी। इस दुघर्टना में छह लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वाहनों की इस भिड़ंत से कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी जाम हो गया, लेकिन पुलिस और हाईवे पुलिस ने जल्द ही स्थिति संभाल ली। इसके साथ ही घरौंडा में भी करीब एक दर्जन वाहन भिड़ गए। इससे छह लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे कैंटर नंबर डी21जी सी -3410 पिपली से करनाल की तरफ जा रहा था। रायपुर रोडान के समीप गहरी धुंध होने की वजह से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। आगे वाहन आने पर कैंटर में चालक ने ब्रेक लगाई तो पीछे से आ रही एक कार से टकरा गई। इसके बाद इनोवा एक अन्य गाड़ी से टकराई। इसके बाद इनोवा अभय चौटाला की फार्च्यूनर गाड़ी एस्कार्ट कार से टकरा गई। वहीं, पंजाब सरकार की जीप, एक ट्राला और जयपुर डिपो की बस और एक वैगनआर पीछे से भिड़ गई। इस हादसे से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में सतीश कुमार (लाडवा), गणेश राम (पंचकूला), संजय वर्मा (जीरकपुर), राकेश शर्मा बटाला (गुरदासपुर), राजदीप सिंह बटाला (गुरदासपुर) और जटा शंकर दिल्ली शामिल हैं।
गौरतलब है कि अभय सिंह चौटाला सुबह 6 बजे पब्लिक मीटिंग के लिए निकले थे। धुंध की वजह से नीलोखेड़ी के पास उनकी गाड़ी एस्कॉर्ट गाड़ी से ट्रक टकरा गई। इसके बाद लगातार 8-10 गाड़ियां इसी में टकरा गईं। अभय सिंह को कोई चोट नहीं आई। सिक्योरिटी में शामिल जवानों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन


बाक्स
दृश्यता हुई शून्य, धड़ाधड़ टकराए वाहन
घरौंडा। दृश्यता शून्य होने के कारण नेशनल हाईवे पर कई स्थानों पर दर्जनभर वाहन आपस में भीड़ गए। जीटी रोड पर करीब आधा दर्जनभर लोग घायल हो गए, जबकि कई वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। वाहनों के भिड़ने से हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की सहायता से वाहनों को रास्ते से हटाकर हाईवे बहाल किया। शुक्रवार की अलसुबह घने कोहरे के कारण गढ़ी मुल्तान चौक स्थित एलिवेटिड हाइवे पर करनाल से दिल्ली की ओर दर्जनों वाहन आपस में भिड़ गए।
गढ़ी मुल्तान के नजदीक हाइवे पर एक कार धीमी गति से चल रही थी। इसके पीछे तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मारी और ब्रेक लगाकर ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो पीछे से आ रहे कई वाहन ट्रक से जा टकराए। इससे टाटा 407 के चालक ओंकार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसको सोमा कंपनी की हाईवे एंबुलेंस ने नजदीक अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, घरौंडा लिबर्टी के पास कोहरे की वजह से दो कारें आपस में भिड़ गईं। इससे कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं। नेशनल हाईवे पर दर्जनों वाहनों के भिड़ने से जाम की स्थिति पैदा हो गई। इसके साथ ही हादसे के कारण कई वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और वाहनों को क्रेन की सहायता से हटवाकर रास्ता बहाल किया।

टोल पर बनी रही जाम की स्थिति
धुंध के कारण सुबह टोल प्लाजा बसताड़ा पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों का कहना है कि बसताड़ा टोल प्लाजा पर बेशक टोल अधिकारियों ने जाम से निजात के लिए काफी व्यवस्थाएं की हो, लेकिन जाम से निजात नही मिल पा रही है। अतिरिक्त थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि गढी मुल्तान चौक व लिबर्टी के पास एलिवेडिट हाइवे पर दर्जनभर वाहन आपस में टकरा गए। इसमें एक टाटा 407 का चालक ओंकार गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहनों के टकराने से जाम की स्थिति बन गई थी। इनको क्रेन की सहायता से हटाया गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें