फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दी दबिश

Thu, 27 Aug 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव फफड़ाना से नवजात बच्ची को गायब करने वाला पिता फरार चल रहा है। पुलिस ने दंपति पर नवजात शिशु को गायब करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले दोनों के आठ वर्षीय व साढ़े तीन वर्षीय दो बेटियां है। माना जा रहा है कि दोनों ने या तो अपनी बेटी को किसी को दे दिया है या उसे फेंक दिया है। इस मामले को लेकर पुलिस ने दिनभर आरोपी पिता की तलाश के लिए गांव में दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहा। मजबूरन पुलिस ने अन्य परिजनों को उठाने की योजना बनाई।
विज्ञापन


इस पर ग्राम पंचायत ने पुलिस को आश्वासन दिया कि वे आरोपी पिता को शाम 6 बजे तक पुलिस के समक्ष पेश कर देंगे, लेकिन शाम साढ़े 7 बजे तक इस मामले में आरोपी का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं इस मामले में हत्या की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

जानकारी के अनुसार 24 अगस्त को करनाल के डीसी जे गणेशन के पास सूचना आई थी कि गांव फफड़ाना में रहने वाली रूबी पत्नी जयपाल ने एक 21 अगस्त को एक बेटी का जन्म दिया है, लेकिन वह जन्म के बाद से ही गायब है। इस मामले पर करनाल के डीसी ने तुरंत जांच का जिम्मा डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजेंद्र को सौंपा। डॉ. राजेंद्र के नेतृत्व में पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय डाक्टरों की टीम बनाई गई। इसमें डॉ. राजेंद्र के अतिरिक्त डॉ. मनीष गोयल, डॉ. श्वेता व ड्रग कंट्रोल अधिकारी गुरुशरण शामिल थे। टीम जांच के लिए 25 अगस्त को गांव फफड़ाना पहुंची। वहां जाकर रूबी और आरोपी जयपाल ने बताया कि सफीदों के मां भागो देवी अस्पताल में उन्होंने 21 अगस्त को एक बेटे को जन्म दिया। लेकिन जन्म के कुछ समय बाद ही वह मर गया।
विज्ञापन


उसके शव को उन्होंने सफीदों के ही श्मशान घाट में दबा दिया। टीम इसके बाद सफीदों के भागो देवी अस्पताल पहुंची। छानबीन की तो पता चला कि 21 अगस्त या इसके आसपास किसी भी दिन अस्पताल में एक भी बच्चे ने जन्म नहीं लिया। न ही रूबी या इससे मिलता जुलता कोई मरीज उनके पास आया। अस्पताल की डॉ. शालिनी सूद ने टीम को बताया कि असंध के फफड़ाना से उनके पास कोई मरीज ही नहीं आया।

टीम का शक पक्का हो गया और जांच के दौरान टीम को पता चला कि रूबी ने असंध के ही अमर अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। अमर अस्पताल में डॉ. पूनम हुड्डा ने टीम को बताया कि 21 अगस्त की सुबह 3 बजकर 50 मिनट पर रूबी ने एक स्वस्थ बच्ची का जन्म दिया था। दोनों के स्वस्थ होने के कारण उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें