फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: म्यूजिक कंपनी के कार्यालय पर बदमाशों ने की कई राउंड फायरिंग, 10 जगह है गोलियों के निशान; शीशे टूटे

Wed, 29 Oct 2025 09:59 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)

सार

सदर थाना के प्रभारी तरसेम ने बताया कि अल्फा सिटी में मकान नंबर 1244 में सागा म्यूजिक कंपनी के मालिक सुमित सिंह ने कार्यालय खोला हुआ है। बुधवार सुबह लोगों ने गोलियां चलने की आवाज सुनी।
विज्ञापन
मौके की फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्फा सिटी में स्थित म्यूजिक कंपनी के कार्यालय पर सुबह 5:00 बजे बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग से तीन मंजिला भवन और मुख्य द्वार पर लगे शीशे चकनाचूर हो गए। दीवारों सहित करीब 10 जगह गोलियों के निशान भी हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। गोलियों के खोल बरामद किए और साक्ष्य जुटाए। 

विज्ञापन


पुलिस की ओर से बिल्डिंग और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे बंगाली जा रहे हैं ताकि आरोपियों का सुराग लगे। इसके अलावा म्यूजिक कंपनी के प्रतिनिधि और भवन मालिक से भी पूछताछ की जाएगी। 

सदर थाना के प्रभारी तरसेम ने बताया कि अल्फा सिटी में मकान नंबर 1244 में सागा म्यूजिक कंपनी के मालिक सुमित सिंह ने कार्यालय खोला हुआ है। बुधवार सुबह लोगों ने गोलियां चलने की आवाज सुनी। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। 
विज्ञापन


पुलिस टीम को मौके से गोलियों के कई खोल बरामद हुए हैं। फिलहाल धमकी या फिरौती मांगने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है, लेकिन फायरिंग को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें