फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : करनाल में सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 05 Mar 2021 11:37 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नीलोखेड़ी (करनाल)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दो साल पहले सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई एक किशोरी ने शुक्रवार को फंदे पर लटककर जान दे दी। आरोप है कि आरोपियों के परिजनों की ओर से लगातार धमकी दी जा रही थी लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे तंग आकर किशोरी आत्मघाती कदम के लिए मजबूर हो गई। किशोरी के परिजनों का कहना है कि यदि पुलिस मामले को पहले गंभीरता से लेती तो शायद किशोरी आत्महत्या नहीं करती। 

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार दो साल पहले करनाल की एक कालोनी में रहने वाली किशोरी से चार आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। शिकायत के बाद केस दर्ज कर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था। इसके बाद से आरोपियों के परिजन केस वापस लेने के लिए पीड़िता के परिजनों पर दबाव बनाते रहे और धमकी देते रहे। 

परिजनों के अनुसार सामूहिक दुष्कर्म के बाद से किशोरी परेशान चल रही थी। वहीं आरोपियों के परिजनों की ओर से पिता को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस कारण नाबालिग के पिता ने वहां से घर छोड़कर कहीं और ले लिया। इसके बाद भी आरोपियों ने पीछा नहीं छोड़ा। खुद को बचाने के लिए पीड़िता के परिजनों ने कई जगह घर बदला। इस दौरान पुलिस से भी मदद मांगी लेकिन सहायता नहीं मिल सकी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही वह नीलोखेड़ी में आए थे। पिता के अनुसार शुक्रवार को वह हर रोज की तरह 10.30 बजे सोकर उठा और घर के अन्य कमरे को बिना देखे बाहर निकल गया। दोपहर करीब 1.45 बजे घर आया और नहाया। उसी समय उसके दोनों बेटे स्कूल से आ गए। जब उसने बेटों से कहा कि उनकी बहन स्कूल से नहीं आई तो बेटों ने कहा कि वह तो आज स्कूल गई ही नहीं। घर पर ही थी। जब उसने अपनी बेटी को घर में देखा तो वह फंदे पर लटकी मिली। 

सूचना पर नीलोखेड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी बुलाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले एसपी गंगाराम पूनिया का कहना है कि पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
एक नाबालिग द्वारा फंदा लगाकर जान देने की सूचना मिली थी। इस मामले में परिजनों से शिकायत मिली है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद से किशोरी परेशान चल रही थी। वहीं आरोपियों के परिजनों की ओर से धमकी भी दी गई थी। इस मामले की जांच की जा रही है। -कृष्ण चंद, नीलोखेड़ी पुलिस चौकी प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें