फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: हनीट्रैप में फंसा युवक से वसूले 34.80 लाख रुपये, युवती समेत तीन नामजद

Sun, 17 Dec 2023 12:24 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी मामा-भांजे ने साजिश के तहत युवती से बातचीत कराई और फिर ब्लैकमेल किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल में युवक को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने और 34.80 लाख रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की शिकायत पर आरोपी युवती समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में करनाल के असंध क्षेत्र स्थित पोपड़ा गांव निवासी युवक अरविंद ने बताया कि वह फिलहाल बालाजी कॉलोनी में रहता है, जहां उसकी खल-बिलौने की दुकान है। घटना में शामिल एक आरोपी संजय शर्मा उसका पड़ोसी है, जबकि उसका भांजा शीशान भी आरोपियों में शामिल है। दोनों ने वर्ष 2018 में एक युवती से दोस्ती और शादी कराने का झांसा दिया।

साजिश ने उन्होंने युवती से बात कराई। इसके बाद युवती उसके साथ चैटिंग करने लगी। इस दौरान युवती ने कुछ अश्लील फोटो भी उससे मंगवाई। फिर युवती ने युवक को जींद बस स्टैंड पर मिलने के लिए भी बुलाया, जहां आरोपी युवती ने खुद का नाम पूनम बताया। बातचीत के बाद जब युवक वापस लौटा तो उस पर धमकी भरे मैसेज आने लगे।
विज्ञापन


आरोपी मामा-भांजे ने अश्लील फोटो युवती को भेजने और बदनाम करने की बात कहते हुए 10 लाख रुपये की मांग की। साथ ही रुपये नहीं देने पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराने और सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीर वायरल करने की धमकी दी।

पीड़ित युवक ने बदनामी के डर से आरोपियों को 10 लाख रुपये दे दिए। उसके बाद मई 2021 में आरोपी संजय ने फिर दबाव बनाकर उससे लाखों रुपये वसूल लिए। आरोपियों ने अलग-अलग तारीख में पीड़ित युवक से 34.80 लाख रुपये की रकम हड़प ली। थक हारकर युवक ने पुलिस को शिकायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें