फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगेस्टर सुरेंद्र ग्योंग का शव को ले गए परिजन

Tue, 11 Apr 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
सुरेंद्र ग्योंग का पिता ईश्वर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गैंगेस्टर सुरेंद्र ग्योंग का पोस्टमार्टम होने के एक दिन बाद मंगलवार को उसके परिजन कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे और शव को अपने साथ ले गए। परिजनों की ओर से शव ले जाने के बाद प्रशासन और पुलिस ने राहत की सांस ली। विदित हो कि असंध क्षेत्र के राहड़ा गांव में आठ अप्रैल को पुलिस ने मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश सुरेंद्र ग्योंग को ढेर कर दिया था। 9 अप्रैल को सुरेंद्र ग्योंग के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से ड्यूटी मजिस्ट्रेट, फोरेंसिक एक्सपर्ट, वीडियोग्राफी और डॉक्टरों के बोर्ड के साथ पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। लेकिन उस दिन मेडिकल कॉलेज में फोरेंसिक एक्सपर्ट नहीं था। जिस कारण सुरेंद्र ग्योंग का पोस्टमार्टम 10 अप्रैल को किया गया। लेकिन उस दिन सुरेंद्र ग्योंग के परिजन शव लेने के लिए मेडिकल कॉलेज नहीं आए। इसके बाद मंगलवार 11 अप्रैल को सुरेंद्र ग्योंग का पिता ईश्वर सहित अन्य परिजन शव को गांव में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें