फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरी आशिकी: प्रेमी संग रहने के लिए युवती ने उठाया खौफनाक कदम, खुद को मृत दिखाने के लिए पड़ोसन को मार डाला

Sun, 05 Mar 2023 11:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

प्रेमी के साथ रहने के लिए युवती ने खुद को मरा दिखाने के लिए पड़ोसी महिला की हत्या कर दी। युवती ने पानी में नशे की गोलियां घोलकर पिलाया, बेहोश होने पर बिजली के तार से गला घोंटा, कहीं जिंदा न रह जाए इसलिए करंट भी लगाया। हत्या करने के बाद अपने कपड़े और जेवरात पहनाए और आग लगा दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल जिले के घरौंडा थानाक्षेत्र के हरिसिंह पुरा में एक 22 साल की युवती ने अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए खौफनाक षड्यंत्र रच डाला। साजिश के तहत आरोपी युवती ने अपने ही गांव की पड़ोसी महिला की हत्या कर दी। इसके बाद उसे अपने कपड़े और जेवरात पहना दिए ताकि परिजन उसे (आरोपी युवती अंतिम) मृत मानकर उसकी तलाश न करें और वह बेफिक्र अपने प्रेमी के साथ रह सके। साजिश के तहत आरोपी युवती ने अपनी ही कद काठी की 55 साल की महिला को अपने घर बुलाया और उसे पानी में नशे की गोलियां घोलकर पीला दी।

विज्ञापन


महिला के बेहोश होने के बाद चुनरी और बिजली के तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। कहीं वह जिंदा न रह जाए इसलिए उसे आरोपी युवती ने करंट भी लगाया। इसके बाद उसे अपने कपड़े और जेवरात पहना दिए। फिर शव के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। इसके बाद घर से फरार होकर शामली में अपने प्रेमी के साथ रहने लगी।

क्षेत्र में आरोपी युवती अंतिम के मरने की खबर फैल गई। जबकि जला हुआ शव पड़ोसी महिला राजवंती का था। 24 नवंबर 2022 को राजवंती के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस युवती को मरा समझकर राजवंती की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


लेकिन जांच करते-करते पुलिस जिसे मरा समझ रही थी उसी आरोपी युवती अंतिम तक पहुंच गई। पुलिस ने तीन मार्च को उसे यूपी के शामली जिले के रसूलपुर गुजरान से गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी युवती ने सभी राज उगल दिए। रविवार को पुलिस ने घटना का खुलासा किया।

शादी के लिए परिजन नहीं थे राजी
उत्तर प्रदेश के शामली क्षेत्र के रसूलपुर गुजरान निवासी विशाल से युवती अंतिम का लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वे दोनों साथ रहना चाहते थे मगर परिवार वाले राजी नहीं थे। इसलिए प्रेमी के साथ रहने के लिए आरोपी युवती अंतिम ने पड़ोसी महिला की हत्या कर जला दिया ताकि परिजन और क्षेत्र के लोगों को लगे कि अंतिम मर चुकी है और वे उसकी तलाश न करें।

सीआईए वन इंचार्ज गुरविंदर सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में आरोपी महिला अंतिम को यूपी के शामली क्षेत्र से गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया गया। आरोपी महिला को छह दिन के रिमांड पर लिया है। उससे मृत महिला का मोबाइल फोन और जेवरात आदि बरामद किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें