फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन भेजने के नाम पर 20 युवकों से लाखों की ठगी

Sat, 15 Apr 2017 12:17 AM IST
karnal
विज्ञापन
protest - फोटो : bureau
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर युवकों से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब 20 युवकों से दो दो लाख रुपये ठगे हैं। शुक्रवार को सभी युवक अपना पासपोर्ट व टिकट लेने के लिए यहां पहुंचे तो आफिस पर ताला लगा मिला। शिकायतकर्ता गुमथाल निवासीय हरजिंद्र पाल, हरप्रित सिंह, गुरजिंद्र सिंह, राजेंद्र पाल, कुलदीप व दुसैण निवासी कमलजीत, रामेहर, जोगेंद्री, लभप्रीत, सुनील, राजेश आदि ने बताया करनाल क्लब मार्केट में स्थित आफिस में एक एजेंट ने उन्हें बताया कि उन्हें यूक्रेन में उनका दो साल का वर्क वीजा होगा और वहां की कंपनी की द्वारा उन्हें हर माह 850 रिनिया वहां की करेंसी मिलेगी। इसमें उन्हें 8 घंटे काम करना होगा। एक साल बीतने के बाद उन्हें कंपनी की ओर से एक माह की छुट्टी मिलेंगी। इससे अलग रहने व खाने की व्यवस्था कंपनी को ही करनी है। वे उनके झांसे में आ गए और दो दो लाख रुपये दे बैठे। पैसे लेने के बाद एजेंट ने कहा कि 14 तारीख की फ्लाइट है और इससे पहले खरीदारी कर लो, जैसे ही सुबह युवक क्लब मार्केट पहुंचे तो आफिस को ताला लगा मिला, सभी फोन भी बंद पाए। इस पर दोपहर तक इंतजार करने के बाद युवकों ने सिविल लाइन थाना पुलिस को मामले की शिकायत दे दी। सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहन लाल का कहना है कि युवकों से विदेश भेजने के नाम पर ठगी की शिकायत आई है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें