फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहु ने ससुर पर लगाया छेड़खानी का आरोप

Thu, 16 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
 वार्ड नंबर-9 में एक विवाहिता ने अपने ससुर पर मारपीट छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को बताया कि करीब छह वर्ष पूर्व उसकी शादी निसिंग के वार्ड नौ निवासी एक युवक के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि दोपहर करीब 12 बजे जब वह घर में अकेली थी। उसके ससुर ने नाजायज संबंध बनाने को लेकर उसके साथ जोर जबरदस्ती करते हुए डंडों से पिटाई की। मोबाइल छिनकर नाले में फेंक दिया गया। आरोप है कि इससे पहले भी आरोपी कई बार मारपीट कर पंचायत में माफी मांग चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें