फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या

Sat, 29 Aug 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
नीम के एक पेड़ को लेकर दो गुटों में इतना झगड़ा हो गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को लाठियों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वीरवार देर रात हुई इस हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन


इंद्री डीएसपी कुशलपाल राणा, बुटाना एसएचओ अरविंद्र सिंह व निगदू चौकी प्रभारी रमेश चंद ने घटनास्थल का मुआयना कर शव कब्जे में लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार रात करीब 11 बजे गांव बीड़-बड़ालवा में रहने वाले महिंद्र सिंह (27) व हंसराज की नीम के पेड़ को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों गुटों में डंडों में लड़ाई शुरू हो गई। झगड़े को देख लेकर गांव के लोग एकत्र हो गए। आरोप है कि इस दौरान हंसराज ने महिंद्र सिंह को लाठियों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
यह है मामला
मृतक के मामा बीर सिंह ने बताया कि महिंद्र सिंह की 8 साल पहले शादी हुई थी। उसकी पत्नी कई दिनों से बीमार चल रही है। एक माह पहले महिंद्र सिंह की पत्नी को कुरुक्षेत्र के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान हंसराज जो राजस्थान में अपने बेटे के पास रहता था, ने गांव पहुुंचकर महिंद्र सिंह के घर के पास पीर बाबा की मजार के भीतर खड़े नीम का पेड़ काट दिया था। इसके बाद वह वहां से चला गया था। वीरवार को हंसराज पूजा करने पीर बाबा की मजार पर आया था। महिंद्र और हंसराज का घर पीर की मजार के पास ही है। रात के समय खाना खाने के बाद दोनों बाहर निकले थे। इसी दौरान महिंद्र सिंह ने हंसराज को नीम के पेड़ काटने का कारण पूछा। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा में में हंसराज ने महिंद्र को लाठियों से पीट-पीटकर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें