फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम का नंबर पूछकर निकाले 56 हजार रुपये

Fri, 20 Jan 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

गांव स्टौंडी के एक युवक के फोन पर फोन करके शातिर ठगों ने उसके एटीएम की पूरी जानकारी ले ली। जानकारी देने के थोड़ी देर बाद ही युवक के खाते से 56 हजार रुपये निकलने का मैसेज उसके मोबाइल में आया तो वह देखकर घबरा गया। युवक ने तुरंत इसकी  शिकायत पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में लीलू राम वासी स्टौंडी ने बताया कि 18 जनवरी को उसके फोन पर दो नंबरों से फोन आए। फोन पर एक अज्ञात युवक ने कहा कि तुम्हारा एटीएम बंद हो गया है। इसे चालू करना है। इसलिए एटीएम के ऊपर लिखे सभी नंबर बता दो। उसने युवक पर विश्वास करके एटीएम की पूरी जानकारी उसे दे दी। इसके बाद उसी मोबाइल नंबर से उसके पास मैसेज भी आया। लेकिन थोड़ी देर बाद उसके अकांउट से 55899 रुपये निकलने का मैसेज आया। उसके पास सभी मैसेज सुरक्षित है। पीड़ित ने खाते से पैसे निकालने की शिकायत सदर थाना में दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें