फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: तेज रफ्तार डंपर ने बरात की सात गाड़ियों को मारी टक्कर, दो दर्जन घायल

Wed, 10 Dec 2025 03:07 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

बारात घरौंडा के गांव रसीन से पलहेड़ी जा रही थी।  सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, हादसे के बाद जीती रोड पर लम्बा जाम लग गया।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजमार्ग- 44 में घरौंडा के विश्राम गृह के समीप एक हादसा हो गया। एक तेज डंपर ने बारात में जा रही सात गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में करीब दो दर्जन बारातियों को चोट आई है। बारात घरौंडा के गांव रसीन से पलहेड़ी जा रही थी।  सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, हादसे के बाद जीती रोड पर लम्बा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची घरौंडा पुलिस टीम ने सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु रूप से चालू करवाया। हादसे को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें