राष्ट्रीय राजमार्ग- 44 में घरौंडा के विश्राम गृह के समीप एक हादसा हो गया। एक तेज डंपर ने बारात में जा रही सात गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में करीब दो दर्जन बारातियों को चोट आई है। बारात घरौंडा के गांव रसीन से पलहेड़ी जा रही थी। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, हादसे के बाद जीती रोड पर लम्बा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची घरौंडा पुलिस टीम ने सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु रूप से चालू करवाया। हादसे को लेकर पुलिस जांच कर रही है।