अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। असंध के गांव राहड़ा में एक युवक अपने तीन दोस्तों के साथ चंडीगढ़ गया था, उसके तीनों दोस्त तो घर लौट आए, लेकिन वह नहीं लौटा। युवक की मां ने उसके अन्य दिन दोस्तों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राहड़ा निवासी युवक की मां बाला देवी ने बताया कि उसका बेटा राहुत अपने अन्य दोस्त रिंकू, गोली, प्रदीप के साथ 13 मार्च को गांव से चले गए थे। पांच दिन बाद वे तीनों को घर आ गये लेकिन उसका बेटा राहुल घर नहीं पहुंचा। उसने उसके दोस्तों से पूछा तो उन्होंने कहा कि राहुल को उन्होंने चंडीगढ़ छोड़ दिया था।