फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। गांव चोरपुरा के समीप कार चालक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक सवार की गंभीर चोट लगने से अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गुरपेज निवासी अलीपुरा थाना गगोह यूपी ने बताया कि वह कार में सवार होकर करनाल से अपने गांव अलीपुरा में जा रहा था, उससे आगे उसका पिता अतर सिंह बाइक पर जा रहा था। चोरापुरा गांव के समीप पहुंचते ही उसके पिता को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। उनको अस्पताल में दाखिल कराया गया वहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। पीजीआई में जाते ही उसके पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें