अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। जुंडला में एटीएम कार्ड बदलकर 60 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में विरेंद्र सिंह ने बताया वह एटीएम से 15 हजार रुपये निकलवाने के लिए गया तो एटीएम से रुपये नहीं निकले। इस दौरान एटीएम में एक ओर लड़का खड़ा था, उसने कहा मैं निकालकर देता हूं। उसने भी रुपये निकालने की कोशिश की तो रुपये नहीं निकले वह घर वापस आ गया। इस दौरान उस लड़के ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और उसके खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए।