अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। पुलिस की सीआईए वन टीम ने अलग-अलग जगहों से वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे चोरी की आठ मोटरसाइकिल भी बरामद की। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। एंटी आटो थैफ्ट टीम के इंचार्ज रोहताश सिंह के नेतृत्व में आरोपी बंटी वासी डेराठानु, विकास, वासी लक्ष्मणपुरा जिला शामली यूपी को नगला चौक से व संदीप वासी लक्ष्मणपुरा, छोटूराम वासी लक्ष्मणपुरा को मेरठ रोड़ नहर पुल से चोरी कि बाइकों सहित गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है। इन आरोपियों ने 5 बाइकें सिविल लाईन, 2 सिटी, 1 बाइक बुटाना के एरिया से चोरी थी। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि इन वाहनों को चोरी करने में उनके दो अन्य साथी नसीम वासी झिंझाना व किशोर वासी मस्त गढ़ जिला शामली भी शामिल थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया है।