फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का रास्ता पूछने के लिए रूकवाया बाइक सवार, मारपीट कर छीने साढ़े 11 हजार रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। जीटी रोड रंबा मोड़ पर एक बोलेरो गाड़ी सवारों ने दिल्ली का रास्ता पूछने के एक बाइक सवार को रुकवाया और उसके साथ मारपीट कर उसका पर्स छीन लिया, जिसमें साढ़े 11 हजार रुपये थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत तुरंत पुलिस को दे दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव संडीर निवासी इंद्रजीत ने बताया कि गांव में वह सब्जी बेचने का काम करता है। सुबह बाइक पर वह सब्जी लेने के लिए करनाल की ओर जा रहा था। इस दौरान एक बोलेरो गाड़ी उसके सामने आकर रुकी और ड्राइवर दिल्ली जाने का रास्ता पूछने लगा, इसके बाद गाड़ी से एक लड़का उतरा और उसने उसकी बाइक को बंद कर चाबी निकाल ली और उसके साथ मारपीट कर पर्स छीन लिया, जिसमें जरूरी दस्तावेजों के साथ साढ़े 11 हजार रुपये थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें