अमर उजाला ब्यूरो
तरावड़ी (करनाल)।
राष्ट्रीय राजमार्ग पधाना के पास बुधवार को सुबह करीब 6 बजे हुए एक सड़क हादसे में कई फौजी बाल-बाल बच गए। एक कार में सवार होकर सैनिक जीटी रोड से जा रहे थे तो एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे उनकी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और फौजियों की जान बाल-बाल बच गई। मिली जानकारी के अनुसार कुछ फौजी अपने निजी वाहन में बैंगलोर से हिमाचाल की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह पधाना मोड़ पर फ्लाईओवर पर पहुंचे तो एक वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे फौजियों का निजी वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन कुछ फौजियों को मामूली चोटें आई हैं, तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। तरावड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जीटी रोड पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन मौके से हटाकर दूर करवाया, जिसके बाद जाम की समस्या से निजात मिली।