फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूट खरीदने आई 5 महिलाएं 12 सूट चोरी कर ले गई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। काछवा रोड स्थित पटियाला सिल्क स्टोर से पांच महिलाएं सूट खरीदने के बहाने आई और 12 सूट चोरी कर ले गई। स्टोर मालिक की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव सैदपुरा निवासी दिनेश ने बताया कि उसके ताऊ के लड़के मनोज कुमार की काछवा रोड पर पटियाला सिल्क स्टोर के नाम से दुकान है। दोपहर को उसकी दुकान में पांच महिलाएं घुस गईं और दुकान में सूट देखने लगी। इस दौरान दुकान में एक लड़की थी। इनमें से तीन महिलाएं पहले तीन-तीन सूट लेकर दुकान से चली गईं और एक बिना नंबर की बोलेरो गाड़ी में बैठकर फरार हो गई और इसके बाद दो महिलाएं भी दो-दो सूट चोरी कर ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें