फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोपी अंकित को पकड़ने मामा व बहन के घर पहुंची पुलिस, खाली हाथ लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। भाजपा नेता तेजेंद्र बग्गा की हत्या के आरोपी अंकित को पकड़ने के लिए सीआईए-1 की टीम उसके मामा और बहन के घर पहुंची, लेकिन वहां भी अंकित को कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस को खाली हाथ वहां से लौटना पड़ा। पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी नरेश से शुक्रवार को पुलिस मोबाइल बरामद करने के लिए उसके घर असंध जाएगी। जांच अधिकारी सीआईए-वन एसआई नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी अंकित को पकड़ने के लिए वह गुरुवार को अपनी टीम के साथ अंकित के मामा के घर जींद के गांव गांगोली में गए, लेकिन वहां अंकित का कोई सुराग नहीं लगा, उसके बाद वह गोहाना के गांव शयामगढ़ी में गए वहां अंकित की बहन है। वहां भी आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा। दूसरी ओर पुलिस संधीर के पूर्व सरपंच राजपाल को पकड़ने के लिए कागजी प्रक्रिया पुरी करने में लगे हुए हैं, जो अमेरिका में है। बता दें 22 अक्तूबर को ज्वैलर्स व भाजपा नेता तेजेंद्र बग्गा स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान, नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने बग्गा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी अनुराधा की शिकायत पर गांव संधीर के पूर्व सरपंच राजपाल, उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस की सीआईए-1 टीम ने 23 अक्तूबर को आरोपी असंध के गांव कुडलन निवासी नरेश को गिरफ्तार कर लिया था, जिसने पूरे मामले का खुलासा किया और बताया कि उसने अपने दोस्त अंकित के साथ मिलकर भाजपा नेता की हत्या की थी। इस हत्या के लिए संधीर गांव के पूर्व सरपंच राजपाल ने व्हाट्सएप कॉल कर उन्हें चार लाख रुपये देने का आश्वासन दिया था और साथ ही विदेश में बुलाने का भी आश्वासन दिया था। पुलिस ने आरोपी नरेश को पकड़ लिया है जो पांच दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहा है। अभी आरोपी अंकित फरार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें