फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमले का आरोपी पिस्तौल समेत काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर हमले का आरोपी पिस्तौल समेत काबू
विज्ञापन

करनाल। जीटी रोड पर ट्रक चालक को रोककर लूटपाट करने व पुलिस कर्मचारियों से मारपीट करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य आरोपियों को काबू करने की कोशिश कर रही है। सेक्टर 13 चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पिछले दिनों जीटी रोड पर एक ट्रक चालक को रोककर लूटपाट कर रहे थे, जबकि इसी दौरान पुलिस राइडर पर तैनात पुलिसकर्मी वहां से गुजरे तो उ्नहोंने पुलिस कर्मचारियों से भी मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने पुलिस पर हमला किया और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी, बावजूद इसके पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया था। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने दूसरे आरोपी शेरू निवासी विकास नगर को गिरफ्तार कर लिया, आरोपी के कब्जे से अवैध पिस्तौल भी बरामद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें